नूर

नूर

Avatar
meenu yatin

3 Oct 2026•1 min read

Published in poetrylatest

चमक चमक कर बिजली
अपनी नाराजगी दिखाती रही
गरज गरज के बादल ने
अपना सुकून   खोया था
वो जा रहा था इस शहर से जिस वक्त
ये शहर बहुत मायूस था
ये आसमान भी बहुत रोया था।

वो मासूम सा बच्चा  एक नूर  खुदा का है
वो  चांद का टुकड़ा मुझसे दूर जरा सा है।

उसके जाने से मौसम भी उदास है
अजब सा आज कल करवट बदलता है
कभी बरसता है आँख से पानी बादल के
कभी सूरज निकल कर बादलों से चमकता है।

तुम भी जानते हो और मैं भी मानती हूं ये
मां बाप की दुआओं का असर साथ  चलता है
आसमान से छंट जाएगे ये बादल काले
मद्धम सी ठंडक का सुहाना दिन साथ लाएगा।

मेरे घर का उजाला मेरा चिराग साथ लाएगा
वो आएगा तो त्योहारों का मौसम साथ लाएगा।

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

 नूर

नूर

Avatar
meenu yatin

3 Oct 2026•1 min read

Published in poetrylatest

चमक चमक कर बिजली
अपनी नाराजगी दिखाती रही
गरज गरज के बादल ने
अपना सुकून   खोया था
वो जा रहा था इस शहर से जिस वक्त
ये शहर बहुत मायूस था
ये आसमान भी बहुत रोया था।

वो मासूम सा बच्चा  एक नूर  खुदा का है
वो  चांद का टुकड़ा मुझसे दूर जरा सा है।

उसके जाने से मौसम भी उदास है
अजब सा आज कल करवट बदलता है
कभी बरसता है आँख से पानी बादल के
कभी सूरज निकल कर बादलों से चमकता है।

तुम भी जानते हो और मैं भी मानती हूं ये
मां बाप की दुआओं का असर साथ  चलता है
आसमान से छंट जाएगे ये बादल काले
मद्धम सी ठंडक का सुहाना दिन साथ लाएगा।

मेरे घर का उजाला मेरा चिराग साथ लाएगा
वो आएगा तो त्योहारों का मौसम साथ लाएगा।

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.