.jpg?alt=media&token=c0cf6aa2-077f-4d32-beca-1e6997464a34)
किताबें

किताबें बहुत कुछ सिखाती हैं तुमको
जो पूछो तो सब कुछ बताती हैं तुमको।
तुम्हारे सपनों की जो डगर है,
वो रस्ता भी बेशक दिखाती हैं तुमको।
कभी उलझोगे जिंदगी की राह में तो,
जीने का सलीका सिखाती हैं तुमको ।
तुम पढ़ते हो क्या ये तुम पे है,
किताबें तो सबक पढ़ाती हैं तुमको।
छुपा लो लाख खुद को मगर ये बोल उठेंगी,
किताबें आईना भी दिखाती हैं तुमको।
*
Comments (0)
Please login to share your comments.