हृदय की विरह वेदना

हृदय की विरह वेदना

Avatar
ashish kumar tripathi

17 Jul 20242 min read

Published in poetry

हृदय की विरह वेदना

हृदय जल रहा है विरह श्वास लेकर,
      कहो पास कैसे तुम्हारे मैं आउं |
हृदय की गली में मधुर स्वप्न सी,
      खड़ी मुस्कुराती ही तुमको मैं पाऊं |

हृदय जल रहा है विरह श्वास लेकर,
      कहो पास कैसे तुम्हारे मैं आऊँ |

वही रूपसी तुम भरी धूप में भी,
      वही कांच सी तुम घनी छाँव में भी |
निमंत्रण झुके नेत्र से तुम थीं देतीं,
      मूंदी सी पलकों से आवाज़ देतीं|
यही सोच कर मैं स्तब्ध पड़ा हूँ,
      वही सोच कर मैं निःशब्द पड़ा हूँ |

हृदय जल रहा है विरह श्वास लेकर,
      कहो पास कैसे तुम्हारे मैं आऊँ |

ना रत्नों से शोभा तुम्हारी बढ़ी है,
      न श्रृंगार से आभा ही बढ़ी है|
उसी रूप में तुम सदैव हो भाति,
      खिले मुख पर जब तुम केशों को लाती|

इसी ध्यान में है हृदय की जलन आज,
      इसी ध्यान में है मन में चुभन आज |
मन की चुभन को कैसे जताऊँ,
      समुद्रों परे तुम कैसे मैं आऊँ |

हृदय जल रहा है विरह श्वास लेकर,
      कहो पास कैसे तुम्हारे मैं आऊँ |
हृदय की गली में मधुर स्वप्न सी,
      खड़ी मुस्कुराती ही तुमको मैं पाऊं |

 

रचयिता :
आशीष कुमार त्रिपाठी “अलबेला”

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

हृदय की विरह वेदना

हृदय की विरह वेदना

Avatar
ashish kumar tripathi

17 Jul 20242 min read

Published in poetry

हृदय की विरह वेदना

हृदय जल रहा है विरह श्वास लेकर,
      कहो पास कैसे तुम्हारे मैं आउं |
हृदय की गली में मधुर स्वप्न सी,
      खड़ी मुस्कुराती ही तुमको मैं पाऊं |

हृदय जल रहा है विरह श्वास लेकर,
      कहो पास कैसे तुम्हारे मैं आऊँ |

वही रूपसी तुम भरी धूप में भी,
      वही कांच सी तुम घनी छाँव में भी |
निमंत्रण झुके नेत्र से तुम थीं देतीं,
      मूंदी सी पलकों से आवाज़ देतीं|
यही सोच कर मैं स्तब्ध पड़ा हूँ,
      वही सोच कर मैं निःशब्द पड़ा हूँ |

हृदय जल रहा है विरह श्वास लेकर,
      कहो पास कैसे तुम्हारे मैं आऊँ |

ना रत्नों से शोभा तुम्हारी बढ़ी है,
      न श्रृंगार से आभा ही बढ़ी है|
उसी रूप में तुम सदैव हो भाति,
      खिले मुख पर जब तुम केशों को लाती|

इसी ध्यान में है हृदय की जलन आज,
      इसी ध्यान में है मन में चुभन आज |
मन की चुभन को कैसे जताऊँ,
      समुद्रों परे तुम कैसे मैं आऊँ |

हृदय जल रहा है विरह श्वास लेकर,
      कहो पास कैसे तुम्हारे मैं आऊँ |
हृदय की गली में मधुर स्वप्न सी,
      खड़ी मुस्कुराती ही तुमको मैं पाऊं |

 

रचयिता :
आशीष कुमार त्रिपाठी “अलबेला”

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.