एक सुंदर सी लड़की

एक सुंदर सी लड़की

Avatar
meenu yatin

17 Aug 20241 min read

Published in poetry

मेरी दोस्त ‘सुषमा’ को समर्पित

 

एक सुंदर सी लड़की

बोलती है तो बस
बोलती ही रहती है
वो कब किसकी सुनती है ।
अपने मन से जीना उसको
अपने मन का करती है ।
मेरे पडो़स के घर में
एक सुंदर सी लड़की रहती है ।

सजने का संवरने का
कोई भी बहाना चूके ना
उसकी बडी़ बड़ी आँखों से
काजल की यारी छूटे ना
खुद को निहारा करती है
जब बन संवर के चलती है ।
मेरे पडो़स के घर में
एक सुंदर सी लड़की रहती है।

लंबी काली लहराती जुल्फें
चेहरे पे आती जाती लटें
अपनी जुल्फों से खेला करती है
मेरे पडो़स के घर में
एक सुदंर सी लड़की रहती है।

 

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

एक सुंदर सी लड़की

एक सुंदर सी लड़की

Avatar
meenu yatin

17 Aug 20241 min read

Published in poetry

मेरी दोस्त ‘सुषमा’ को समर्पित

 

एक सुंदर सी लड़की

बोलती है तो बस
बोलती ही रहती है
वो कब किसकी सुनती है ।
अपने मन से जीना उसको
अपने मन का करती है ।
मेरे पडो़स के घर में
एक सुंदर सी लड़की रहती है ।

सजने का संवरने का
कोई भी बहाना चूके ना
उसकी बडी़ बड़ी आँखों से
काजल की यारी छूटे ना
खुद को निहारा करती है
जब बन संवर के चलती है ।
मेरे पडो़स के घर में
एक सुंदर सी लड़की रहती है।

लंबी काली लहराती जुल्फें
चेहरे पे आती जाती लटें
अपनी जुल्फों से खेला करती है
मेरे पडो़स के घर में
एक सुदंर सी लड़की रहती है।

 

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.