संघर्ष करो

संघर्ष करो

Avatar
ashish kumar tripathi

21 Jul 20242 min read

Published in poetry

संघर्ष करो

संघर्ष करो संघर्ष करो, जीवन यूँ ना व्यर्थ करो |
उठो अब फिर पुरुषार्थ करो, जीवन यह कृतार्थ करो |
रग रग में फिर स्फूर्ति भरो,        उद्देश्यों की पूर्ति करो|
संघर्ष करो संघर्ष करो , जीवन यूँ ना व्यर्थ करो |

माना फिर एक हार हुई, आशा फिर लाचार हुई |
नौका फिर ना पार हुई, फिर फसल पतवार हुई|
जीवन में दुःख को आना है, इससे नाता तो पुराना,
फिर भाग कर दूर क्यों जाना है? इसे भी गले लगाना है|

यह तो जीवन का क्रम है, सदैव असफलता ही मिले, यह मात्र के भ्रम है|
क्या सूर्य को ना फिर आना है? क्या रात्रि को ना फिर जाना है?
क्या कोई इससे अनजाना है? इस सत्य को सहर्ष अपनाना है|
साहस को फिर एकत्र करो, मन को फिर सशस्त्र करो|
यह जीवन की श्रृंखला है, असफलता को अन्यत्र करो|

तुम एक अंश हो राघव के, अक्षांश हो तुम माधव के|
फिर  भय किस बात का है? सब खेल तुम्हारे हाथ का है|

उठो फिर जीवन में एक हर्ष भरो,  संघर्ष करो संघर्ष करो,
जीवन यूँ ना व्यर्थ करो | जीवन यूँ ना व्यर्थ करो |

रचयिता
आशीष कुमार त्रिपाठी “अलबेला”

Comments (0)

Please login to share your comments.

Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.