जिंदगी खूबसूरत है

जिंदगी खूबसूरत है

Avatar
meenu yatin

1 Aug 20241 min read

Published in poetry

जिंदगी खूबसूरत है

 

मेरे चेहरे पर तेरी
निगाहों की खामोश आहटें
या तेरे होठों पर तैरती
शर्मीली मुसकुराहटें
हर पल जो जुड़ा है तुझसे,
बहुत खूबसूरत है,
जिंदगी बहुत खूबसूरत है ।

मुझे चिढ़ा कर
तेरा खिलखिलाना
कंधे पे तेरे, मेरा सिर टिकाना
थाम लेना अनायास
हाथ हाथों में, कभी
धीरे से मेरा नाम बुदबुदाना
हर पल जो जुड़ा है तुझसे,
बहुत खूबसूरत है
जिंदगी बहुत खूबसूरत है ।

कुछ भी न कह कर
बहुत कुछ कह जाना
निगाहें चुराना,
सिर को झुकाना
जाते हुए चुपचाप
अपलक देखना
धीरे से यूँही
कभी मुस्कुराना
हर पल जो जुड़ा है तुझसे ,
बहुत खूबसूरत है
जिंदगी बहुत खूबसूरत है ।

तुम हो के नहीं साथ
कोई बात नहीं
नहीं हो गर आस पास
कोई बात नहीं
जिंदगी ने दी जो भी
सौगात कम नहीं है
जो भी जितना भी रहा
साथ ,वो कम नहीं है
हर पल जो जुडा़ है तुझसे
बहुत खूबसूरत है
जिंदगी बहुत खूबसूरत है ।

 

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

जिंदगी खूबसूरत है

जिंदगी खूबसूरत है

Avatar
meenu yatin

1 Aug 20241 min read

Published in poetry

जिंदगी खूबसूरत है

 

मेरे चेहरे पर तेरी
निगाहों की खामोश आहटें
या तेरे होठों पर तैरती
शर्मीली मुसकुराहटें
हर पल जो जुड़ा है तुझसे,
बहुत खूबसूरत है,
जिंदगी बहुत खूबसूरत है ।

मुझे चिढ़ा कर
तेरा खिलखिलाना
कंधे पे तेरे, मेरा सिर टिकाना
थाम लेना अनायास
हाथ हाथों में, कभी
धीरे से मेरा नाम बुदबुदाना
हर पल जो जुड़ा है तुझसे,
बहुत खूबसूरत है
जिंदगी बहुत खूबसूरत है ।

कुछ भी न कह कर
बहुत कुछ कह जाना
निगाहें चुराना,
सिर को झुकाना
जाते हुए चुपचाप
अपलक देखना
धीरे से यूँही
कभी मुस्कुराना
हर पल जो जुड़ा है तुझसे ,
बहुत खूबसूरत है
जिंदगी बहुत खूबसूरत है ।

तुम हो के नहीं साथ
कोई बात नहीं
नहीं हो गर आस पास
कोई बात नहीं
जिंदगी ने दी जो भी
सौगात कम नहीं है
जो भी जितना भी रहा
साथ ,वो कम नहीं है
हर पल जो जुडा़ है तुझसे
बहुत खूबसूरत है
जिंदगी बहुत खूबसूरत है ।

 

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.