मैं जब न रहूंगी

मैं जब न रहूंगी

Avatar
meenu yatin

11 Aug 20241 min read

Published in poetry

मैं जब न रहूंगी

मैं जब न रहूंगी ,
मैं फिर भी रहूंगी 
जो तुम गुनगुनानते हो, अक्सर
उन तरानों में शायद।

कभी गीत सा ,
कभी गजल की तरह,
पाओगे मुझको
किताबों में शायद ।

तेरे दिल में उठते
उमड़ते -घुमड़ते
अधूरे सवालों के
पूरे जवाबों में शायद।

किसी दिन तुम्हारी
पुरानी डायरी के पन्नों में
सूखे हुए गुलाबों में शायद।

तुम्हारे होठों पे मुस्कान
लाने वाले ख्वाबों में शायद।
तुम्हारी हथेली को थामे हुए
कंधे पे तेरे सिर को टिकाए
जो हमने निभाए
उन वादों में शायद।

यूँ ही हँसते हँसते
भर आती हैं जो अकसर
उन प्यारी आँखों में शायद।
मैं जब न रहूंगी 
मैं फिर भी रहूंगी ।

 

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

मैं जब न रहूंगी

मैं जब न रहूंगी

Avatar
meenu yatin

11 Aug 20241 min read

Published in poetry

मैं जब न रहूंगी

मैं जब न रहूंगी ,
मैं फिर भी रहूंगी 
जो तुम गुनगुनानते हो, अक्सर
उन तरानों में शायद।

कभी गीत सा ,
कभी गजल की तरह,
पाओगे मुझको
किताबों में शायद ।

तेरे दिल में उठते
उमड़ते -घुमड़ते
अधूरे सवालों के
पूरे जवाबों में शायद।

किसी दिन तुम्हारी
पुरानी डायरी के पन्नों में
सूखे हुए गुलाबों में शायद।

तुम्हारे होठों पे मुस्कान
लाने वाले ख्वाबों में शायद।
तुम्हारी हथेली को थामे हुए
कंधे पे तेरे सिर को टिकाए
जो हमने निभाए
उन वादों में शायद।

यूँ ही हँसते हँसते
भर आती हैं जो अकसर
उन प्यारी आँखों में शायद।
मैं जब न रहूंगी 
मैं फिर भी रहूंगी ।

 

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.