सबक

सबक

Avatar
meenu yatin

16 Feb 20261 min read

Published in poetrylatest

उम्र अपने तजुर्बे देगी ,सबक लेना
जिंदगी को अच्छे से तुम समझ लेना।

इसके अपने तरीके हैं कुछ कायदे हैं
थोड़े नुकसान भी है हां थोड़े फायदे हैं।

सबकी अपनी कहानी है तजुर्बे है
तुम सबकी कहानियों से कुछ सबक लेना।

जिंदगी है बेहद खूबसूरत अगर तुम हो सही
इसकी खूबसूरती न हो कम ये खबर रखना।

कोई तुम्हारे रस्ते में पत्थर रख जाए
तुम गुजर जाना बगल से
उसकी मत फिकर रखना।

कोई तंज कसे तो न मलाल करो
अपने अपनो के लिए बेहतर मिसाल बनो।

अकेले रह के इंसा सीखता है बहुत कुछ
छांव में दरख़्त के अक्सर
पौधा पनपता नहीं ।

निखरता न अगर सोना
आग में तपता नहीं।

मैने सौंप दी है अपनी सबसे कीमती शै तुमको
मेरे बच्चे, मेरे बच्चे का ख्याल रखना।

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

सबक

सबक

Avatar
meenu yatin

16 Feb 20261 min read

Published in poetrylatest

उम्र अपने तजुर्बे देगी ,सबक लेना
जिंदगी को अच्छे से तुम समझ लेना।

इसके अपने तरीके हैं कुछ कायदे हैं
थोड़े नुकसान भी है हां थोड़े फायदे हैं।

सबकी अपनी कहानी है तजुर्बे है
तुम सबकी कहानियों से कुछ सबक लेना।

जिंदगी है बेहद खूबसूरत अगर तुम हो सही
इसकी खूबसूरती न हो कम ये खबर रखना।

कोई तुम्हारे रस्ते में पत्थर रख जाए
तुम गुजर जाना बगल से
उसकी मत फिकर रखना।

कोई तंज कसे तो न मलाल करो
अपने अपनो के लिए बेहतर मिसाल बनो।

अकेले रह के इंसा सीखता है बहुत कुछ
छांव में दरख़्त के अक्सर
पौधा पनपता नहीं ।

निखरता न अगर सोना
आग में तपता नहीं।

मैने सौंप दी है अपनी सबसे कीमती शै तुमको
मेरे बच्चे, मेरे बच्चे का ख्याल रखना।

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.