बिटिया रानी

बिटिया रानी

Avatar
meenu yatin

9 Jul 20251 min read

Published in poetrylatest

मेरी बिटिया बड़ी हो गई
देखते देखते अपने पैरों पर
खड़ी हो गई ।
जैसे लगता है कल की ही बात हो
जब मैने अपनी नन्ही सी
गुड़िया को हाथों में थमा था।
उसकी मासूम सी मुस्कान में
सारा आसमां नापा था।
मेरे सपनों की सीढ़ियां चढ़ते चढ़ते
वो मेरे सामने खड़ी हो गई।
हां, मेरी बिटिया बड़ी हो गई।

नजर न लगे हर मां की बेटी को
जिसकी मां ने उसके साथ
खुद के सपने बाँधे हैं।
अपनी बेटी के ज़रिए बुने
अपनी जिंदगी के ताने बाने हैं।
मैने भी अपनी बेटी के साथ
प्यार की डोर बांधी है
वो जहां रहे ,खुश रहे यही दुआ मांगी है।
उसके साथ गुजरा हर पल जादू सा लगता है
उसकी हँसी और खिलखिलाहट से
मेरा संसार निखरता है।

तुम खूब आगे बढ़ो ये एक मां का आशीर्वाद है।
तुम अपने लक्ष्य को पाओ ये सारी सृष्टि तुम्हारे साथ है।

~मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

बिटिया रानी

बिटिया रानी

Avatar
meenu yatin

9 Jul 20251 min read

Published in poetrylatest

मेरी बिटिया बड़ी हो गई
देखते देखते अपने पैरों पर
खड़ी हो गई ।
जैसे लगता है कल की ही बात हो
जब मैने अपनी नन्ही सी
गुड़िया को हाथों में थमा था।
उसकी मासूम सी मुस्कान में
सारा आसमां नापा था।
मेरे सपनों की सीढ़ियां चढ़ते चढ़ते
वो मेरे सामने खड़ी हो गई।
हां, मेरी बिटिया बड़ी हो गई।

नजर न लगे हर मां की बेटी को
जिसकी मां ने उसके साथ
खुद के सपने बाँधे हैं।
अपनी बेटी के ज़रिए बुने
अपनी जिंदगी के ताने बाने हैं।
मैने भी अपनी बेटी के साथ
प्यार की डोर बांधी है
वो जहां रहे ,खुश रहे यही दुआ मांगी है।
उसके साथ गुजरा हर पल जादू सा लगता है
उसकी हँसी और खिलखिलाहट से
मेरा संसार निखरता है।

तुम खूब आगे बढ़ो ये एक मां का आशीर्वाद है।
तुम अपने लक्ष्य को पाओ ये सारी सृष्टि तुम्हारे साथ है।

~मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.