समय के सदगुरु

Avatar
storyberrys

28 Jul 20243 min read

Published in spiritualism

||श्री सद्गुरवे नमः||

समय के सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी के प्रगटोदिवस (दिनांक 8 दिसम्बर 2021) के पुण्य अवसर पर विशेष….

समय के सदगुरु

उठ जाग मुसाफिर भोर भई….अब रैन कहाँ जो सोवत है….!

अठारहवाँ अध्याय चल रहा है गीता समाप्त होने को है| कृष्ण गीता सुनाये जा रहे हैं अर्जुन को| कह रहे हैं कि, “जो ‘सर्वगुह्यतम्’ है- संपूर्ण गोपनीयों से भी अति गोपनीय रहस्ययुक्त- वह ‘अविनाशी’ योग- मैंने कह दिया| अब तू इस रहस्ययुक्त ज्ञान को पूर्णतया भलीभाँति विचार कर, जैसा चाहता है वैसा ही कर|” भगवान् कृष्ण अर्जुन को अपना ‘विराट’ रूप भी दिखा चुके हैं| लेकिन, उसका अहंकार टस से मस नहीं हो रहा है| वह शरणागत हो नहीं रहा है| मोह, ममता, अहंकार रुपी ‘तम’ को पकड़े हुए है| अर्जुन जाग ही नहीं रहा है|

‘समय का सदगुरु’ सोये हुओं को जगाने के लिए ही आता है|

सदगुरु कह रहा… मैं आ गया|

क्या देख रहा… मुड़-मुड़?

देख, मेरी तरफ….मैं हूँ खड़ा|

आगे बढ़…. एक कदम तो बढ़ा,

ले, थाम मेरा हाथ

ले चलूँ तो को मैं अपने साथ|  

बिसरा दे पुरानी बातें

कर ले नयी शुरुआत|

हो जा प्रकाशित,

जला ले ज्ञान का दीप…|

देख! कहाँ है अंधियारा…?

आलोकित है अंतर्जगत सारा…|

हो गया उजियारा…

दिख रहा ‘प्रियतम’ प्यारा…

जगत का पालनहारा|

अब तो लागे है सारा जगत ही न्यारा|

क्या सोचन लागे है….वो हो गया तिहारा|

सदगुरु राह तके है, क्यों करे विचारा..?

उठ! हो जा खड़ा|

मुर्दा सा क्यों है पड़ा?

तू है ‘जीवंत’….

थाम गुरु का हाथ… 

और… हो जा तू भी अनंत|

जन्मों जन्म के पुण्य हैं जागे….

परमात्म-कृपा हुई अपार!

सदगुरु आया तिहारे द्वार.., 

प्यारे, अब तो जाग!

आँखें खोल….!

निकला सूरज… हो गयी भोर…|

देख तो ले, तू मेरी ओर…! 

बढ़ा ले कदम, अनंत की ओर..!

सद्गुरु टाइम्स पत्रिका से साभार

**********************************

‘समय के सदगुरु’ स्वामी  कृष्णानंद  जी महाराज

आप सद्विप्र समाज की रचना कर विश्व जनमानस को कल्याण मूलक सन्देश दे रहे हैं| सद्विप्र समाज सेवा एक आध्यात्मिक संस्था है, जो आपके निर्देशन में जीवन के सच्चे मर्म को उजागर कर शाश्वत शांति की ओर समाज को अग्रगति प्रदान करती है| आपने दिव्य गुप्त विज्ञान का अन्वेषण किया है, जिससे साधक शीघ्र ही साधना की ऊँचाई पर पहुँच सकता है| संसार की कठिनाई का सहजता से समाधान कर सकता है|

स्वामी जी के प्रवचन यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं –

SadGuru Dham 

SadGuru Dham Live

**************

Comments (0)

Please login to share your comments.