कितने रंग तिरंगे में

Avatar
dineshkumar singh

29 Jul 20241 min read

Published in poetry

प्रश्न बहुत ही सरल था,

आखिर किसने इसे रंगा ?

एक, दो या तीन,

आखिर कितने रंगों का

होता है तिरंगा ?

 

एक रंग तो केसरिया,

ऐसा गहरा, ऐसा तेजस्वी

नजर आया,

सदियों सदियों का बलिदान

उभर आया।

 

सफेद रंग में, शान्ति अहिंसा

का भाव उमड़ता था,

नील चक्र में, गतिशील

भारत दिखता था।

 

हरा रंग, खुशहाली का

संदेश लाता था,

कृषि प्रधान है देश

यह याद दिलाता था।

 

चार रंगों से रंगकर भी,

तिरंगा अभी अधूरा था,

शहीद के लाल रंग का

उस पर चढ़ना भी

जरूरी था।

 

देशप्रेम में ओत प्रोत

हम जो दिखता है,

उसमें खो जाते हैं,

दिखने वाले तीन चार

रंगों में, लहू का रंग

खो जाते है।

 

 

शहीद का परिवार

अपने आँसूओ में

वह रंग भी देख पाता है,

आम नागरिकों के

चश्मों से, जो नही दिख पाता है।

 

 

रचयिता- दिनेश कुमार सिंह

Comments (0)

Please login to share your comments.



कितने रंग तिरंगे में

Avatar
dineshkumar singh

29 Jul 20241 min read

Published in poetry

प्रश्न बहुत ही सरल था,

आखिर किसने इसे रंगा ?

एक, दो या तीन,

आखिर कितने रंगों का

होता है तिरंगा ?

 

एक रंग तो केसरिया,

ऐसा गहरा, ऐसा तेजस्वी

नजर आया,

सदियों सदियों का बलिदान

उभर आया।

 

सफेद रंग में, शान्ति अहिंसा

का भाव उमड़ता था,

नील चक्र में, गतिशील

भारत दिखता था।

 

हरा रंग, खुशहाली का

संदेश लाता था,

कृषि प्रधान है देश

यह याद दिलाता था।

 

चार रंगों से रंगकर भी,

तिरंगा अभी अधूरा था,

शहीद के लाल रंग का

उस पर चढ़ना भी

जरूरी था।

 

देशप्रेम में ओत प्रोत

हम जो दिखता है,

उसमें खो जाते हैं,

दिखने वाले तीन चार

रंगों में, लहू का रंग

खो जाते है।

 

 

शहीद का परिवार

अपने आँसूओ में

वह रंग भी देख पाता है,

आम नागरिकों के

चश्मों से, जो नही दिख पाता है।

 

 

रचयिता- दिनेश कुमार सिंह

Comments (0)

Please login to share your comments.