चाह

चाह

Avatar
meenu yatin

17 Aug 20241 min read

Published in poetry

चाह

घडी़ की सुइयों सी
चलती ज़िंदगी 
हर धूप हर छांव
में ढलती ज़िंदगी ।
पलट कर ढूंढती हूँ बार बार
खुद को खो दिया कहाँ
किसी और के
साए में पलती ज़िंदगी ।

कितने अरमान हैं सबके
कितने पूरे करूं आखिर
हर किसी के
हिसाब से बदलती ज़िंदगी ।

मेरा मुझमें बाकी ही क्या रहा
कोई अरमान नहीं है
कोई पहचान नही है
यूहीं बिन जिए
गुजर जाए ना एक दिन
अधूरी सी अनमनी
सी बेनाम ज़िंदगी ।

पर यूँ ही बसर करनी नहीं
जीनी है, काटनी नहीं
एक नाम काफी नहीं
पहचान भी चाहिए ।
जिंदगी को जीने का
अरमान भी चाहिए ।

हर लम्हे को महसूस करूँगी मैं
स्वाद के संग घूँट घूँट पीनी है,
काटनी नहीं जीनी है
ये मेरी है, मेरी अपनी
सम्मान की ज़िंदगी ।

 

मीनू यतिन

 

Photo by Nila Racigan: https://www.pexels.com/photo/a-woman-in-sari-standing-under-the-tree-10552595/

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

चाह

चाह

Avatar
meenu yatin

17 Aug 20241 min read

Published in poetry

चाह

घडी़ की सुइयों सी
चलती ज़िंदगी 
हर धूप हर छांव
में ढलती ज़िंदगी ।
पलट कर ढूंढती हूँ बार बार
खुद को खो दिया कहाँ
किसी और के
साए में पलती ज़िंदगी ।

कितने अरमान हैं सबके
कितने पूरे करूं आखिर
हर किसी के
हिसाब से बदलती ज़िंदगी ।

मेरा मुझमें बाकी ही क्या रहा
कोई अरमान नहीं है
कोई पहचान नही है
यूहीं बिन जिए
गुजर जाए ना एक दिन
अधूरी सी अनमनी
सी बेनाम ज़िंदगी ।

पर यूँ ही बसर करनी नहीं
जीनी है, काटनी नहीं
एक नाम काफी नहीं
पहचान भी चाहिए ।
जिंदगी को जीने का
अरमान भी चाहिए ।

हर लम्हे को महसूस करूँगी मैं
स्वाद के संग घूँट घूँट पीनी है,
काटनी नहीं जीनी है
ये मेरी है, मेरी अपनी
सम्मान की ज़िंदगी ।

 

मीनू यतिन

 

Photo by Nila Racigan: https://www.pexels.com/photo/a-woman-in-sari-standing-under-the-tree-10552595/

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.