वो एक पल आएगा

वो एक पल आएगा

Avatar
meenu yatin

16 Aug 20241 min read

Published in poetry

वो एक पल आएगा

जो ख्वाब अधूरे रह गये थे
उन ख्वाबों को पूरा करना है
एक ख्वाब को रोज जीना है
एक ख्वाब को रोज मरना है

ना वादे थे न रस्में थीं
न जीने मरने की कसमें थीं
थीं साथ तो बस कुछ यादें थीं
वो यादें ही सौगातें थीं
फिर अधूरी यादों को
पूरा करने का
फिर से उस वक्त को जीने का

शायद फिर एक मौसम आएगा
थोडे़ से पल में ही सही
दिल भरपूर सुकून पा जाएगा
ख्वाबों को पूरा करने का
वो मंजर भी चल कर आएगा
एक क्षण, वो एक पल आएगा
आज नहीं तो कल आएगा।

 

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

वो एक पल आएगा

वो एक पल आएगा

Avatar
meenu yatin

16 Aug 20241 min read

Published in poetry

वो एक पल आएगा

जो ख्वाब अधूरे रह गये थे
उन ख्वाबों को पूरा करना है
एक ख्वाब को रोज जीना है
एक ख्वाब को रोज मरना है

ना वादे थे न रस्में थीं
न जीने मरने की कसमें थीं
थीं साथ तो बस कुछ यादें थीं
वो यादें ही सौगातें थीं
फिर अधूरी यादों को
पूरा करने का
फिर से उस वक्त को जीने का

शायद फिर एक मौसम आएगा
थोडे़ से पल में ही सही
दिल भरपूर सुकून पा जाएगा
ख्वाबों को पूरा करने का
वो मंजर भी चल कर आएगा
एक क्षण, वो एक पल आएगा
आज नहीं तो कल आएगा।

 

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.