हार जाते हैं

हार जाते हैं

Avatar
meenu yatin

17 Aug 20241 min read

Published in poetry

हार जाते हैं

सिलसिले वो क्या हुए
फासले दरमियान हुए
उनको इस की खबर नहीं
इश्क़ में जिनके फना हुए

शर्त जीतने वाले अक्सर
प्यार हार जाते हैं ।
घमंड जीत जाता है
विश्वास हार जाते हैं।

सोचते भी नहीं एक बार
होगा क्या उसका हाल
हँसी हँसी में नादान,
एतबार हार जाते हैं।

हर बात पे शक होता है
अपने आप पे शक होता है
हर बात छलावा लगती है
हर चीज दिखावा लगती है

एक बार जीत लेते हैं
जो खेल के माहिर
कुछ न कुछ मगर
हर बार हार जाते हैं।
शर्त जीतने वाले अक्सर
प्यार हार जाते हैं
एतबार हार जाते हैं।

 

मीनू यतिन

 

Photo by DARKMODE CINEMA: https://www.pexels.com/photo/couple-sitting-on-boat-on-river-18357552/

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

हार जाते हैं

हार जाते हैं

Avatar
meenu yatin

17 Aug 20241 min read

Published in poetry

हार जाते हैं

सिलसिले वो क्या हुए
फासले दरमियान हुए
उनको इस की खबर नहीं
इश्क़ में जिनके फना हुए

शर्त जीतने वाले अक्सर
प्यार हार जाते हैं ।
घमंड जीत जाता है
विश्वास हार जाते हैं।

सोचते भी नहीं एक बार
होगा क्या उसका हाल
हँसी हँसी में नादान,
एतबार हार जाते हैं।

हर बात पे शक होता है
अपने आप पे शक होता है
हर बात छलावा लगती है
हर चीज दिखावा लगती है

एक बार जीत लेते हैं
जो खेल के माहिर
कुछ न कुछ मगर
हर बार हार जाते हैं।
शर्त जीतने वाले अक्सर
प्यार हार जाते हैं
एतबार हार जाते हैं।

 

मीनू यतिन

 

Photo by DARKMODE CINEMA: https://www.pexels.com/photo/couple-sitting-on-boat-on-river-18357552/

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.