झूठा सा रिश्ता

झूठा सा रिश्ता

Avatar
meenu yatin

23 Dec 20251 min read

Published in poetrylatest

वो एक झूठा सा रिश्ता
झूठा न रह गया  होता
तुम कदम न खींचते वापिस
तो, सच हो गया होता ।

लम्हों की रुसवाईयां बरसों ने झेली हैं
तुमने वजहें न दीं होती
तो भला  क्यों कोई कुछ कह गया होता।

वक्त के साथ बदलता
काश वो मंजर
मुझमें कुछ भी मुझ सा
न बाकी रह गया होता।

थमा सा है क्यों
रहा क्या बाकी निगाहों में
आंसुओं की बारिश में काश
सबकुछ बह गया होता।

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP. All rights reserved.

झूठा सा रिश्ता

झूठा सा रिश्ता

Avatar
meenu yatin

23 Dec 20251 min read

Published in poetrylatest

वो एक झूठा सा रिश्ता
झूठा न रह गया  होता
तुम कदम न खींचते वापिस
तो, सच हो गया होता ।

लम्हों की रुसवाईयां बरसों ने झेली हैं
तुमने वजहें न दीं होती
तो भला  क्यों कोई कुछ कह गया होता।

वक्त के साथ बदलता
काश वो मंजर
मुझमें कुछ भी मुझ सा
न बाकी रह गया होता।

थमा सा है क्यों
रहा क्या बाकी निगाहों में
आंसुओं की बारिश में काश
सबकुछ बह गया होता।

मीनू यतिन

Comments (0)

Please login to share your comments.



Storyberrys — Discover & Share Creative Stories

Read short stories, poetry, art and more — from a community of storytellers, in English and Hindi.

© Copyright 2026 Storyberrys Digital Services LLP.

All rights reserved.